My recommendation

Friday, 23 August 2019

मानते हैं कि वो साथ नहीं...

मानते हैं कि वो साथ नहीं।
पर जान लो कि हम अनाथ नहीं।

वो साथ होते तो न जाने क्या बात होती।
पर ये तो पक्का है की खुशियाँ हमारे साथ होती।

अब जो तुम हो तो फिर एक काम कर दो।
हमे रख लो और खुद को हमारे नाम कर दो।

ऐसे मिलो की जिंदगी बहार हो जाये।
जो बीता था कभी वो इतिहास हो जाये।

हम मानते हैं कि अब वो साथ नहीं।
पर जानते हैं कि हम अनाथ नहीं।


रोहित "सादिक़"

Contact Me

Name

Email *

Message *