My recommendation

Tuesday, 23 May 2023

कुछ किया नहीं बस दो बात बोल आया...

कुछ किया नहीं बस दो बात बोल आया।
साबुन लगा के धोया, फिर कस के निचोड़ आया।।

एक और एक ग्यारह की कोसिस में थे।
वो...
मैं सख्त हूं बहुत, बोतल खुली ही छोड़ आया।।

रोहित 🖋️

Monday, 22 May 2023

बस इतनी सि दोस्ती..

बस इतनी सि दोस्ती।
कोई गुनाह हुआ क्या?
न कोई बात, न सवाल, न जवाब।
यू चुप हो, कोई नाराज हुआ क्या?

रोहित 🖋️

Friday, 12 May 2023

बलिहारी प्रिए तेरे नैनन में।

बलिहारी प्रिए तेरे नैनन में।
मधु घोरत तेरे बैनन में।।
नहीं चैन परै, नहीं रैन कटै।
दिन निकसत औनन-पौनन में।।

Rohit🖋️

Monday, 10 April 2023

शौक तो हमने किए

शौक तो हमने किए
तुमने तो बस जिंदगी जी है

रोहित गुप्ता 🖋️

Monday, 13 February 2023

सच में सितमगर हो...

अब ऐसे मजा लोगे।
सच में सितमगर हो।
रह-रह के सजा दोगे।

रोहित 🖋️

Tuesday, 7 February 2023

सिलवटों ने दस्तक दे दी

सिलवटों ने दस्तक दे दी
आंखों में
आ जाओ बचे ख़्वाब
आंखों में
अब आइना नहीं,
चाहता हूं कि खुद को देखूं तुम्हारी 
आंखों में

रोहित 

गुलाब तो बहाना है...

गुलाब तो बहाना है।
सच तो ये है कि मन बहलाना है।।

मुहब्बत ही मुस्किल है। प्रिये!
रस्में.., हस के निभाना है।।


Rohit Gupta🖋️

Contact Me

Name

Email *

Message *