My recommendation

Tuesday, 31 October 2023

हर मिजाज हर ढंग आला है...

हर मिजाज हर ढंग आला है।
मेरा यार न गोरा है न काला है।।

रोहित

Saturday, 14 October 2023

इंतजार किसका करे कोई यू ही नहीं मिलता...

इंतजार किसका करे कोई यू ही नहीं मिलता
अरे प्यार किसको करें कोई यू ही नहीं मिलता
मैं बस इतना जानता हूं कि बड़े खास हो वरना।
सूखे पनघट में कोई यूं ही नहीं मिलता।

रोहित🖋️

Sunday, 1 October 2023

कस्ती चल रही है इशारों में..

कस्ती चल रही है इशारों में।
कुछ बात तो है किनारों में।।

कोई यू ही नहीं करता कद्र "सादिक"।
इशारों में कुछ बात कही होगी किनारों ने।।

रोहित 🖋️

Thursday, 21 September 2023

ये लंबी चौड़ी गात, और क्या करोगे..

ये लंबी चौड़ी गात, और क्या करोगे।
जो कुछ हो इसमें बात, और क्या करोगे।
हरकते है ही छिछोरी, और क्या करोगे।
बस बात करो यार, और क्या करोगे।

रोहित

गिर गए थे, अभी गिर ही गए थे ना..

गिर गए थे, अभी गिर ही गए थे ना।
अब तो संभल जाओ।
कुछ नहीं बिगड़ा अभी भी।
अब तो बदल जाओ।

रोहित 🖋️

इश्क का अंजाम वही है..

इश्क का अंजाम वही है
इसमें कोई खास ओ आम नहीं

मौका मिले, तो जी लो मुट्ठी भर।
वरना शिकायत का कोई काम नहीं है।

रोहित

मैं जूझ रहा हूं जिंदगी से..

मैं जूझ रहा हूं जिंदगी से।
मगर डरने की कोई बात नहीं।
बात कुछ भी नहीं।
बस वो बात नहीं।

रोहित

Contact Me

Name

Email *

Message *