My recommendation

Monday, 4 December 2023

मेरे दिखने, चलने, मुस्कुराने, में असर आपका है।

मेरे दिखने, चलने, मुस्कुराने, में असर आपका है।
मुझे भी खाश कर दिया, ये हुनर आपका है।।

रोहित 

कुछ बात है जो, सादगी में भी सितारे लगे।

कुछ बात है जो, सादगी में भी सितारे लगे।
कोई कुछ भी करे, कहे कुछ भी।
आप हमे, हमारे लगे।।

सुनहरा रंग, रोम रोम संगमरमर सा।
आप जब से मिले, हम खुद से बेगाने लगे।।

रोहित

तू जब नहीं होती, मेरी सास नहीं चलती

तू जब नहीं होती, मेरी सास नहीं चलती।
धड़कन भी तुमसे बहुत प्यार करती है।।

आ जाओ की अब साथ चलें।
जिंदगी तेरा इंतजार करती है।।

रोहित 

Wednesday, 15 November 2023

खुशी कभी कभी, गम बहुत भारी है...

खुशी कभी कभी, गम बहुत भारी है।
मर भी नहीं सकते, जीने की जिम्मेदारी है।।

ये बेगाना शहर, और सख्त बेकारी है।
जहर चढ़ रहा है और सफ़र जारी है!

जरा जरा सा ज़र कर रहा है मुझे।
भीतर तक, तर कर रहा है मुझे।

कतरा कतरा बिका फिर भी,
"सादिक", इश्क में वफादारी है।।

रोहित 🖋️

Tuesday, 31 October 2023

हर मिजाज हर ढंग आला है...

हर मिजाज हर ढंग आला है।
मेरा यार न गोरा है न काला है।।

रोहित

Saturday, 14 October 2023

इंतजार किसका करे कोई यू ही नहीं मिलता...

इंतजार किसका करे कोई यू ही नहीं मिलता
अरे प्यार किसको करें कोई यू ही नहीं मिलता
मैं बस इतना जानता हूं कि बड़े खास हो वरना।
सूखे पनघट में कोई यूं ही नहीं मिलता।

रोहित🖋️

Sunday, 1 October 2023

कस्ती चल रही है इशारों में..

कस्ती चल रही है इशारों में।
कुछ बात तो है किनारों में।।

कोई यू ही नहीं करता कद्र "सादिक"।
इशारों में कुछ बात कही होगी किनारों ने।।

रोहित 🖋️

Contact Me

Name

Email *

Message *