My recommendation

Sunday, 15 December 2024

प्यार की गुंजाइश है मेरे अंदर

प्यार की गुंजाइश है मेरे अंदर।
ज्ञान (दुनियादारी) से भर गया हूं।।

मेरी अर्थी अभी रोको।
गलतफहमी है कि मैं मर गया हूं।।

रोहित 🖋️ 

Saturday, 14 September 2024

इस कदर नजरें फिराए हो...

इस कदर नजरें फिराए हो...
सच बताओ...
बेवफाई की, या फिर पी के आए हो...

रोहित 🖋️

अभी, बहुत काम करना है।

अभी तरकश में तीर है मेरे।
अभी शिकार करना है।
ऐ जिंदगी साथ दे मेरा।
अभी, बहुत काम करना है।


रोहित 🖋️

क्या अब रहा कुछ भी नहीं।

सारी बातें हो गईं, क्या, अब बचा कुछ भी नहीं।
ये सफर इतना ही था, क्या, अब रहा कुछ भी नहीं।

रोहित 🖋️

Monday, 22 July 2024

मय(शराब) ने कहा के, अब पियूं मैं भी

मय(शराब) ने कहा के, अब पियूं मैं भी।
बोतलों से निकल, खुल के जियूं मैं भी।
मरहम है कोई, तो अपना काम करे।
क्यूं किसी की चोट सिलूं मैं भी।

रोहित 🖋️

शिखा सिखा के इश्क की बातें मुझे

पहले बहुत कम बोलता था मैं।
बहुत जरूरत हो तभी मुंह खोलता था मैं।

शिखा सिखा के इश्क की बातें मुझे।
बोलती है कि महफिल में बहुत बोलता था मैं।

रोहित 🖋️

वो रूठे तो फिर रूठ गया आइना

वो रूठे तो फिर रूठ गया आइना।
न जाने कब टूट गया आइना।

आंखे बंद की तब वो चेहरा नज़र आया।
जो खुली आंखें तो फिर डूब गया आइना।

रोहित 🖋️

Contact Me

Name

Email *

Message *