My recommendation

Thursday, 1 May 2025

वो शातिर है, सफेद झूठ बोलती है।

वो शातिर है, सफेद झूठ बोलती है।  
कसम खाती है, फिर और झूठ बोलती है।  

मेरा कोई नहीं है तुम्हारे सिवा, कसम से।  
बोलती है कि, सच बोलती हूँ,
फिर ख़ूब झूठ बोलती है।

बड़ी शातिर है, सफेद झूठ बोलती है।  

रोहित 🖋️

इश्क तिजारत है

सभी किरदार में हैं,
इश्क तिजारत है तो,
सभी बाजार में हैं।

सभी किरदार में हैं

सभी किरदार में हैं,  
ये तिजारत है,  
सभी बाजार में हैं।  

जिंदगी ज़हर देती है,
पियो खुश रहो,  
न जानों कौन, किस,
आज़ार में है।

Wednesday, 23 April 2025

मुझसे नफ़रत लाज़िम

मुझसे नफ़रत लाज़िम थी
मैं किरदार में नहीं हकीक़त में था 

रोहित 🖋️

Thursday, 10 April 2025

मरने दे, और हमनें किया क्या है

मरने दे, बग़ैर उसके जिया क्या है।
साँसें लीं बस, और हमनें किया क्या है।

— रोहित 🖋️

अभी तो आग दी है चाहने वालों ने..

अभी तो आग दी है चाहने वालों ने।
अभी वक्त लगेगा राख होने में।

मेरे साथ कितने दर्द में थे।
खुश हुए यूं मुझे खोने में।

रोहित 🖋️

Friday, 4 April 2025

तन्हाइयों से बाद हूँ, मैं।

तन्हाइयों से बाद हूँ, मैं।
एक अजनबी के साथ हूँ, मैं।।

तेरी दुनिया तुझे मुबारक।
मेरा दिल और अब दिल-ए-साद हूँ, मैं।।

रोहित 🖋️ 

Contact Me

Name

Email *

Message *