My recommendation

Sunday, 25 November 2018

मुझे दासता सुनाने दो...

मुझे दासता सुनाने दो।
कुछ नए रास्ते बनाने दो।
मेरी फ़ितरतो को मत देखो।
नए आसमां बनाने दो।

मैं अब वो नही हूँ, जो था कभी।
मैं हुआ हूँ ऐसा, अब, अभी अभी।
मेरी ज़िंदगी में आओ, फिर देखो।
साथ चलो, बस कारवाँ बनाने दो।।

रोहित "सादिक़"

Monday, 23 July 2018

न कुछ कहा न सुना उसने...

न कुछ कहा न सुना उसने।
लाखो में एक मुझे चुना जिसने।
ये किसकी नजर लगी रब जाने।
बीच रास्ते मे छोड़ा मुझे।
कसमे खाई थी सात जन्मों कि जिसने।

किसपे ऐतबार करू, इतराऊ किसपे।
एक जान वो भी छोटी सी।
किसे किसे चाहूँ, लूट जाऊं किस पे।

उस सितमगर की भेंट चड़ के भी तो सुकूँ नही आया।
मारा छुरी भी उसी ने।
जान कहके कभी बुलाया था जिसने।

न कुछ कहा न सुना उसने।

रोहित "सादिक़"

Wednesday, 27 June 2018

मैं साँवन भादौ सा बरस जाऊँगा

मैं साँवन भादौं सा बरस जाऊँगा।
दो बूँद ही छलका जो तर भीतर तक कर जाऊँगा।

ये जो तपिश तेरे खयालो में है मेरी ख़ातिर।
मैं बादल हु बस मोती सा बिखर जाऊँगा।

कब ओश की बूंदें प्यास मिटाती हैं।
बस प्यास और ज्यादा बढ़ाती है।

Saturday, 16 June 2018

इश्क़ में बेवफ़ा से हमदर्दी जरूरी है।

अब तो बेवफ़ा होना भी आम है।
ये कौन सा कोई मुश्किल काम है।

इश्क़ में बेवफ़ा से हमदर्दी जरूरी है।
वफ़ा की क़दर के लिए।
बेकदरी जरूरी है।

रोहित सादिक़

Tuesday, 12 June 2018

उनके हुजरे में गये की रूसवाई मिटा लें।

उनके हुजरे में गये कि रुसवाई मिटा लें।
दो घूट लें और सारी तनहाई मिटा लें।
वो एड़ियां रगड़ रहीं हैं कि बस, कोई हीरा उन्हें मिल जाये।
ये नहीं कि, ये, कोहिनूर गले लगा लें।

रोहित "सादिक़"

Friday, 1 June 2018

My words forever

बात ये है की लोग हमारी महफ़िलो को तरसें।
और वो है की हम पे ही बरसें।

Rohit "Sadik"

Saturday, 12 May 2018

My words forever

जो व्यक्ति, अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित होगा वह समाज कल्याण की बात नहीं कर सक्ता।
इसलिए समाज को भी उसकी उतनी ही परवाह करनी चाहिए, जितनी प्रकाश के लिए जलते दीपक से निकलने वाले धुएँ की परवाह की जाती है।

The person who will be motivated by personal self-interest, does not talk about social welfare.
Therefore, society should also care for it's equally, as much as the smoke that is emitted from the burning lamp for the light is cared for.

रोहित "सादिक़ "

Contact Me

Name

Email *

Message *