My recommendation

Thursday, 4 January 2024

हमने भी देखी है अदाएं...

हमने भी देखी है अदाएं।
मियां पहले, बहुत पहले।।

हैं गुजारे साथ लम्हे।
मियां पहले, बहुत पहले।।

उन्ही के किस्से अब सुनाते हैं।
गली के मनचले।।

जो हमी ने हैं लिखे।
मियां पहले, बहुत पहले।।

रोहित 🖋️

Monday, 25 December 2023

दानिश बड़े बे अक्ल हो गए

दानिश बड़े बे अक्ल हो गए।
सामने आपके बे शक्ल हो गए।

तोपची निशाने साधते रहे।
हम कातिल निगाहों से कत्ल हो गए।।

रोहित

Saturday, 23 December 2023

कितना सुकून कितना करार दे रहा है

कितना सुकून कितना करार दे रहा है।
एकतरफा इश्क, आराम दे रहा है।।

न जाने कब नींद से बाहर आऊं।
अभी खुश हूं।
ये ख्वाब दिलकश एहसास दे रहा है।|

Rohit 🖋️

Thursday, 14 December 2023

बलिहारी प्रिए तेरे नैनन में

बलिहारी प्रिए तेरे नैनन में 
मधु घोरत तेरे बैनन में 
नहीं चैन परै, नहीं रैन कटै
दिन निकसत औनन-पौनन में

Rohit

Sunday, 10 December 2023

मुलाकात तो बहाना है

मुलाकात तो बहाना है।
सच तो ये है कि मन को बहलाना है।।

मुहब्बत तो मुस्किल है "सादिक"। 
रस्म है जिसे हस के निभाना है।।

रोहित 🖋️

बेवजह ही नहीं मन टोकता है

बेवजह ही नहीं मन टोकता है।
कुछ है जो मुझे रोकता है।

मैं चाहता हूं कि दम भर तेरे साथ रहूं।
साथ आऊं और उम्र भर फिर साथ रहूं।

मेरा मन हर बार ये सोचता है।
पर कुछ है जो मुझे रोकता है।।

रोहित 🖋️

Saturday, 9 December 2023

खुश ही तो हूं

खुश ही तो हूं।
हसता रहता हूं।

खुश रहो।
कहता रहता हूं।

जन्नत का अरमान ही काफ़ी है।
खुशी का ये सामान ही काफ़ी है।

तेरी तलाश जारी है फिर भी।
अधजली सी लाश काफी है फिर भी।

ये किरदार इतना ही।
ये पायदान इतना ही।

कफ़न ओढ़े हूं, जला दो।
मैं चला, मेरा सामान इतना ही।

रोहित 🖋️

Contact Me

Name

Email *

Message *